बालैनी। पुरा महादेव मार्ग पर खेतों में काम कर रहे किसान तनुज उर्फ मूसा को गांव के ही दो युवकों ने शराब न पीने पर गोली मारकर घायल किया था। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पुरा गांव के रहने वाले संदीप पुत्र राजपाल ने सोमवार को थाने में दी तहरीर में बताया था कि उसका चचेरा भाई तनुज उर्फ मूसा पुत्र ब्रजपाल सोमवार दोपहर खेत में काम कर रहा था। तभी गांव के ही सचिन व अभी तोमर खेत में पहुंच गए। दोनों ने शराब पी। आरोप है कि दोनों तनुज के साथ शराब पीने के लिए कहने लगे। शराब पीने से मना करने पर तनुज को गोली मारकर घायल कर दिया। इंस्पेक्टर विरजाराम का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।