फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवैल पर मीटर लगाने पहुंची टीम का किसानों ने किया विरोध, वापस लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छपरौली/दोघट। हलालपुर और आजमपुर मुलसम गांव में सोमवार को नलकूपों पर मीटर लगाने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इसके चलते टीम बैरंग लौट गई।
ऊर्जा निगम की ओर से नलकूपों पर बिजली के मीटर लगाने का किसान विरोध कर रहे हैं। सोमवार को निगम की टीम हलालपुर गांव में नलकूलों पर मीटर लगाने पहुंची। इसकी जानकारी होने पर गांव के किसानों ने खेतों में पहुंचकर टीम का विरोध किया। किसानों का कहना था कि सरकार किसानों की बिजली फ्री करने का भरोसा कर दे रही थी लेकिन ट्यूबवेल पर जबरन मीटर लगाए जा रहे हैं। शुगर मिल किसानों के करोड़ों रुपये दबाए बैठी हैं। उन पर बिजली बिल जमा न करने पर मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों ने नलकूपों पर पहरा देने का निर्णय किया है। वहीं, ग्रामीणों का विरोध देख मीटर लगाने वाली टीम बैरंग लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एडीओ अमित कुमार का कहना है कि ऊर्जा लेखंाकन के लिए नलकूपों पर मीटर लगाए जा रहे हैं। ग्राम प्रधान व जनप्रतिनिधियों के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर चंद्रपाल, देवेंद्र, देशपाल, संजय, भंवर सिंह, बलराज, मांगेराम, बिट्टू, कुलदीप, वीरेंद्र, किरणपाल, मुकेश, करण बली, विपिन, ओमपाल, विनय, सनसवीर मौजूद रहे। उधर, आजमपुर मुलसम में भी किसानों ने टीम का विरोध किया। इसे देखते हुए टीम बिना मीटर लगाए लौट गई। किसानों ने कहा कि किसी भी सूरत में नलकूपों पर मीटर नहीं लगाने देंगे। किसान महावीर, श्रीचंद, महेश, हरेंद्र, डायरेक्टर सुदेश, देवेंद्र, मुकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें