फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में जुताई कर रहे युवक को पीटकर अधमरा किया, ट्रैक्टर में आग लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बामनौली गांव की घटना, ट्रैक्टर को आग लगाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। बामनौली गांव में खेत में जुताई कर रहे युवक पर हमला कर दिया। उसे पीटकर अधमरा कर दिया। उसके ट्रैक्टर को आग लगा दी। पुलिस ने घायल युवक का बिनौली सीएचसी में उपचार कराया। उधर, घायल के पिता की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बामनौली गांव निवासी वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र पंकज अपने चाचा किरणपाल के साथ रविवार शाम खेत में जुताई करने गया था। वह देर रात तक नहीं लौटा। इसी किरणपाल दौड़ता हुआ घर आया और पंकज पर दूसरे पक्ष द्वारा हमला करने की जानकारी दी। वीरेंद्र ने बताया कि गांव के तीन लोगों ने उसके पुत्र को पीटकर अधमरा कर दिया। उसका ट्रैक्टर छीनकर दूसरे खेत में पलटकर आग लगा दी। इस मामले में थाना प्रभारी किरणपाल सिंह ने बताया कि वीरेंद्र की तहरीर पर राजवीर व उसके पुत्र विकास उर्फ विक्की व लीलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें