फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भट्ठे पर मजदूर को छत से फेंककर मार डाला

Sat, 28 Jun 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत थाने में पुलिस को घटना की जानकारी देते मृतक मजदूर के परिजन। संवाद
विज्ञापन
बागपत। राजपुर खामपुर गांव के जंगल में ईंट भट्ठे पर बृहस्पतिवार रात को मजदूर युसूफ (55) को ईंट भट्ठे पर दो मंजिला भवन की छत से फेंककर मार डाला। इसमें मृतक के बेटे की तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इस मामले को लेकर बड़ौत कोतवाली में देर रात तक खींचतान भी चलती रही।
विज्ञापन

राजपुर खामपुर गांव निवासी बिलाल ने बताया कि उनका परिवार एक ईंट भट्ठे पर पिछले पांच साल से मजदूरी करता है। इस बार ईंट पथाई की मजदूरी के पचास हजार रुपये भट्ठा मालिक पर रह गए थे। इसको लेकर उसके पिता युसूफ पिछले कई दिन से भट्ठा मालिक और मुनीम पर तकादा कर रहे थे।
आरोप है कि बृहस्पतिवार रात भट्ठे के मुनीम ने एक युवक को घर भेजकर उसके पिता को रुपये देने के लिए बुलाया। आरोप लगाया कि ईंट भट्ठे पर स्थित दो मंजिला भवन की छत पर मुनीम ने अपने साथियों के साथ शराब पी। इसके बाद रुपये मांगने पर गाली-गलौज कर उसके पिता के साथ मारपीट कर छत से धक्का दे दिया।
विज्ञापन

भट्ठे पर काम करने वाले दूसरे मजदूरों ने फोन कर घटना की जानकारी दी। वहां पहुंचकर उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी और पिता को बड़ौत के निजी अस्पताल में उपचार कराया। जहां उसके पिता की उपचार के दौरान मौत हो गई।
उधर, शुक्रवार देर शाम कोतवाली पहुंचे मृतक के परिजनों की तहरीर को लेकर देर रात तक खींचतान चलती रही। पुलिस ने मजदूर की मौत के मामले में जांच शुरू कर दी।

समझौते के प्रयास में जुटे रहे ईंट भट्ठा मालिक के करीबी
राजपुर खामपुर गांव निवासी युसूफ की मौत होने के बाद शुक्रवार को भट्ठा मालिक के करीबी समझौता करने के प्रयास में जुटे रहे। इसको लेकर राजपुर खामपुर गांव में दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई, लेकिन घंटों चली पंचायत में भी समझौता नहीं हो सका। इसके बाद मृतक के परिजनों ने बड़ौत कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

-
वर्जन- ईंट भट्ठे पर छत से गिरने से मजदूर की मौत हुई है। इसमें परिजन जिस तरह की तहरीर देंगे, उसके आधार पर मुकदमा किया जाएगा। - सूरज कुमार राय, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें