फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आपूर्ति विभाग में नए राशन कार्ड बनने का काम हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। आपूर्ति विभाग की वेबासाइट पर पिछले दो माह से नए राशन कार्ड बनाने व यूनिट जोड़ने, काटने से संबंधित कोई काम नहीं हो रहा था। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। शुक्रवार से काम शुरू कर दिया गया है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार पुराने राशन कार्डों की ई-केवाईसी के कारण करीब दो माह से कार्यालय में नए राशन कार्ड बनाने, यूनिट काटने व जोड़ने से संबंधित कोई कार्य नहीं हो रहा था। लोग रोजाना कार्यालय में आते थे मगर काम नहीं होने के कारण वापस लौट जाते थे। काम शुरू होने से अब इन लोगों को राहत मिलेगी। वहीं पूर्ति निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि नए कार्ड बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा नए उपभोक्ताओं की कार्ड में यूनिट भी जोड़ने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें