फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: महिला की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा, जंगल में मिला था शव, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Thu, 09 Mar 2023 10:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

बागपत के रमाला थानाक्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताताछ में आरोपी ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। 
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में रमाला थानाक्षेत्र में महिला की गला दबाकर हत्या करने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। परिचित युवक ने उधार दिए 25 हजार रुपये मांगने पर हुए विवाद में उसकी गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने हत्यारोपी के पास से मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद कर किया।

विज्ञापन



एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि बूढ़पुर गांव के जंगल मे ईख के खेत में सोमवार दोपहर सुनीता पत्नी अंकित का शव मिला था। जिसके गले में चुनरी लिपटी मिली थी। इस मामले में पुलिस ने दाहा गांव के प्रवेश को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : Meerut: हाजी याकूब कुरैशी को थोड़ी राहत, शब-ए-बरात पर मेरठ पहुंचे दोनों बेटे इमरान और फिरोज
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि पूछताछ में प्रवेश ने मृतका सुनीता के साथ पिछले करीब पांच वर्ष से जान पहचान होने की बात बताई और उनकी फोन पर भी बातचीत होती रहती थी। यह भी बताया कि मृतका सुनीता ने चार माह पहले अपनी ननद की शादी में उससे 25 हजार रुपये उधार लिये थे। जिसके बाद अब उसने रुपये वापस मांगे तो मना कर दिया।
विज्ञापन


बताया कि सोमवार की सुबह वह उधार दिए रुपये लेने के लिए बूढ़पुर गांव गया था। जहां उसने सुनीता से रुपये मांगे तो उनका झगड़ा हो गया। जिसके बाद उसने गला दबाकर सुनीता की हत्या कर दी। हत्यारोपी से फोन भी बरामद किया गया है। हत्यारोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें