कोणार्क विद्यापीठ में मेधावी छात्रा को सम्मानित करते स्कूल स्टाफ
- फोटो : BAGHPAT
प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया
बागपत। कोर्णाक विद्यापीठ में केबीसी फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें फाउंडेशन की ओर से 2019-20 में कराई गई प्रतियोगिता कौन बनेगा चैंपियन के मेधावियों पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
स्कूल के प्रबंधक देवेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं किया गया था। इस प्रतियोगिता में स्कूल के अनिकेत गुप्ता ने प्रथम स्थान और अदिति शर्मा ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा स्कूल के चिराग गुप्ता, रिशिव कौशिक, प्रिंस तेवतिया, अमन शर्मा, त्रिशा सिंह, सार्थक त्यागी, अगत्थय धामा, देवांश गर्ग, अभिनव कुमार, हर्ष त्यागी, दिव्यांशी त्यागी, अनमोल गुप्ता, प्रियांशु तेवतिया, दीपा त्यागी, अदिति गर्ग ने भी शानदार प्रदर्शन किया था। शुक्रवार को परीक्षा के आयोजक संदीप शर्मा ने छात्रों को ट्राफी व शैक्षिक सामग्री देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा सहित स्कूल के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। संवाद