बागपत जिला अस्तपाल के बाहर धरना देकर प्रदर्शन करते फार्मासिस्ट
- फोटो : BAGHPAT
फार्मासिस्ट ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया
बागपत। तबादलों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर जिला अस्पताल में धरना दिया। फार्मासिस्ट और स्टाफ नर्स के कार्य बहिष्कार के चलते जिला अस्पताल व सीएचसी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी।
राज्य संघ के 26 से 30 जुलाई तक मांगों को लेकर दो घंटे का कार्य बहिष्कार करने की घोषणा के तहत शुक्रवार को फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर जिला अस्पताल और सीएचसी पर धरना दिया। उनका कहना था कि चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाआें के महानिदेशक की ओर से जारी की गई स्थानांतरण नीति के विपरीत पैरा मेडिकल व अन्य संवर्ग के स्थानांतरण किए गए हैं। उन्होंने स्थानांतरण को निरस्त करने की मांग की। फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स के कार्य बहिष्कार के चलते शुक्रवार को अस्पतालों में इलाज कराने के लिए आए मरीजों को काफी देर तक इंतजार करने के लिए विवश होना पड़ा। जिससे लोगों को परेशानी हुई। कार्य बहिष्कार करने वालों में बृजेश शर्मा, मुकेश गिरी, सुशील कुमार सिंह, बीएन सिंह, रविंद्र कुमार, जीडी मेहता, मनोज शर्मा, अरुण शर्मा, निधि शर्मा, हारुन अली, केएल भारती, संजीव शर्मा, अरशद आलम, अरुण कांत पाठक, वीरसैन मौजूद रहे। संवाद