फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मालिक को कार्यालय में बंद कर चौकीदार 7.81 लाख रुपये लेकर फरार

Sun, 02 Apr 2023 03:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

बागपत शहर के मेरठ रोड पर स्थित कोयला कंपनी के कार्यालय में मालिक को बंद कर चौकीदार सात लाख 81 हजार 500 रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया। कंपनी के मालिक ने कोतवाली में तहरीर देकर चौकीदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने चौकीदार की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत शहर के मेरठ रोड पर स्थित कोयला कंपनी के कार्यालय में मालिक को बंद कर चौकीदार सात लाख 81 हजार 500 रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया। कंपनी के मालिक ने कोतवाली में तहरीर देकर चौकीदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने चौकीदार की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन


मेरठ के ब्रह्मपुरी के रहने वाले कोयला कंपनी के मालिक गौरव गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार रात उसके कोयले के भुगतान के सात लाख 81 हजार 500 रुपये आये थे। जिसका बैग उसने कार्यालय में रख दिया। आरोप लगाया कि देर रात्रि में कोयला कंपनी में तैनात चौकीदार राजू निवासी खेड़की ने रुपयों से भरा बैग लिया और उन्हें कार्यालय में बंद कर भाग गया। कोयला कंपनी के मालिक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि चौकीदार की तलाश की जा रही है, जिसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: मैं बच्चा था..., पिता बेकसूर थे लेकिन सामने उनकी लाश पड़ी थी, मलियाना नरसंहार की कहानी पीड़ितों की जुबानी
विज्ञापन


जिले में पहले भी दगा दे चुके है नौकर
जिले में नौकर पहले भी मालिकों को दगा दे चुके हैं। जिसमें कई नौकरों ने अपने मालिक की हत्या कर दी तो एक नौकर अपने मालिक की लाइसेंसी पिस्टल लेकर भाग गया था। जिसे बरामद करने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी थी।
विज्ञापन


नौकर ने की थी पूर्व राज्यमंत्री के भाई की हत्या
भाजपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री साहब सिंह के भाई की कई साल पहले खेत में काम करने वाले नौकर ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। जिसमें पुलिस ने नौकर को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें