फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: वायरल की चपेट में आ रहे लोग, पांच दिन तक जकड़ रहा बुखार

Sun, 02 Apr 2023 02:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

मौसम में बदलाव के कारण वायरल लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। बागपत जपद में बुखार के साथ लोगों का गला खराब हो रहा है। बुखार लोगों को पांच दिन परेशान कर रहा है। बुखार ठीक होता है तो 20 दिन तक खांसी परेशान कर रही है।
विज्ञापन
बुखार से पीड़ित बालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम में बदलाव के कारण लोग वायरल की चपेट में आ रहे है। जिसमें बुखार लोगों को पांच दिन परेशान कर रहा है। बुखार के साथ ही लोगों का गला खराब हो रहा है। बुखार के बाद लोगों को 20 दिन तक खांसी परेशान कर रही है।

विज्ञापन


मौसम में हो रहे बदलाव के कारण लोग बीमार हो रहे है। कभी बारिश तो कभी धूप से वायरल का प्रकोप बढ़ रहा है। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पंजीकरण खिड़की से लेकर ओपीडी तक मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। जिला अस्पताल में रोजाना एक हजार से अधिक ओपीडी हो रही है। बुखार लोगों को पांच दिन तक परेशान कर रहा है। बुखार के बाद लोगों को खांसी परेशान कर रही है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण लोग अधिक बीमार पड़ रहे है।

बुखार के साथ खांसी कर रही परेशान
-पिछले आठ दिन से बुखार आ रहा है, और खांसी भी परेशान कर रही है। चिकित्सकों ने आराम करने की सलाह दी है। - फीजू काठा
-पिछले दस से दिन से तबियत खराब चल रही है, बुखार के साथ खांसी भी परेशान कर रही है। पिछले छह दिन से अस्पताल में भर्ती है। -शाएबा, असारा
विज्ञापन
विज्ञापन

-पिछले कई दिन से तबियत खराब चल रही है। कभी बुखार उतर जाता है, कभी चढ़ जाता है। वह पांच दिन से अस्पताल में भर्ती है। -जायदा, लोनी
 
मौसम में आ रहे बदलाव के कारण कभी गर्मी और कभी सर्दी के कारण वायरल बढ़ रहा है। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुखार के बाद खांसी भी लोगों को परेशान कर रही है। -डॉ. भूपेंद्र, फिजिशियन, जिला अस्पताल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें