बागपत-चमरावल रोड स्थित भाजपा कार्यालय की गिरी दीवार
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा उद्घाटन करने से पहले ही चमरावल रोड पर बन रहे भाजपा जिला कार्यालय की दीवार गिर गई। उस जिला कार्यालय का करीब डेढ़ साल पहले निर्माण शुरू कराया गया था। उसका कई बार पदाधिकारी निरीक्षण करके बेहतर गुणवत्ता की निर्माण सामग्री लगाने की बात कह चुके हैं। यहां रविवार रात तेज हवा में कार्यालय की पिछले हिस्से की दीवार गिर गई। इस कार्यालय का चार जून को उद्घाटन प्रस्तावित है। इसका उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वर्चुअल तौर पर करेंगे। अब दीवार गिरने से उद्घाटन खटाई मेें पड़ सकता है। वहीं, जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने बताया कि हवा व बारिश के कारण दीवार गिरी है, इसे दोबारा बनवाया जाएगा। संवाद