फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक विवाह ऐसा भी: भाजपा नेता के घर हुई पंचायत, फिर कराया मुस्लिम युवती का निकाह, ग्रामीणों ने उठाया खर्च

Thu, 25 Nov 2021 09:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

भाजपा नेता के घर पर पंचायत बुलाई गई और फिर ग्रामीणों ने मिलकर मुस्लिम युवती का निकाह कराया। ग्रामीणों ने दावत के साथ ही अन्य सामान का खर्च भी उठाया।
विज्ञापन
निकाह के दौरान आशीर्वाद देते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली की युवती के निकाह को लेकर परिवार में विवाद हो गया। परिजन उसकी बहन के देवर से निकाह कराना चाहते थे जबकि भाई विरोध में आ गया। विवाद बढ़ा तो भाजपा नेता के घर पर पंचायत बुलाई गई। इसमें युवती का निकाह गांगनौली गांव में कराने पर दोनों परिवारों में सहमति बनी। गुरुवार को पंचायत ने ही युवती का निकाह कराया और पूरा खर्च भी उठाया। 

विज्ञापन


शामली के मोहल्ला रजवाड़ा के रहने वाले यूनुस की बड़ी बेटी सबनूर का निकाह शामली के शौकीन पुत्र सलीम के साथ हुआ था। अब परिजन शौकीन के छोटे भाई वसीम के साथ सबनूर की छोटी बहन हुमा का निकाह करने का प्रयास करने लगे। लेकिन सबनूर का भाई अमजद इसका विरोध कर रहा था। विवाद होने पर दोनों परिवारों को बैठाकर शामली में भाजपा नेता घनश्याम पार्चा के आवास पर समाज के लोगों की 23 नवंबर को पंचायत हुई। पंचायत में गांगनौली के संजीव राठी, गुरुशरण राठी, प्रवीण राठी, सचिन राठी, कृष्ण राठी, रविंद्र, देवेंद्र, सूबेदीन, बिल्लू आदि भी पहुंचे। 

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
विज्ञापन


बताया गया कि यह सभी अमजद के जानकार थे और उसके कहने पर पहुंचे थे। पंचों पर फैसला छोड़ दिया गया। पंचायत में दोनों परिवार की स्थिति देखते हुए तय किया गया कि सबनूर के देवर के साथ ही हुमा का निकाह करा दिया जाए। क्योंकि हुमा के पिता यूनुस नेत्रहीन है और उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। इसके बाद पंचायत में यह भी तय हुआ कि गांगनौली में उनका निकाह कराया जाएगा और उसका खर्च भी गांगनौली के लोग देंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में ताबड़तोड़ हत्याएं: मंत्री और अफसरों के दावों की खुल रही पोल, हाईवे पर हो रहे दिनदहाड़े कत्ल, सबूत हैं ये तस्वीरें

वहीं दूल्हा-दुल्हन पक्ष गुरुवार को गांगनौली में संजीव राठी के आवास पर पहुंच गए। मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ हुमा का वसीम के साथ निकाह कराया गया। दावत के साथ ही अन्य सामान ग्रामीणों ने दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें