फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग

Tue, 01 Nov 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
फायर‌िंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत के खेकड़ा नगर के मोहल्ला मुंडाला में मंगलवार की रात में दो पक्षों में मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। इससे मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। दो पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट और फायिरग करने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी। आरोप लगाने वालों में एक चेयरमैन पद का प्रत्याशी भी है। 
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मुंडाला निवासी सागर घायल अवस्था में मंगलवार की रात्रि में करीब आठ बजे खेकड़ा थाने में पहुंचा। साथ ही चेयरमैन पद का प्रत्याशी रोहताश भी समर्थकों के साथ पहुंच गया। उसने बताया पड़ोसी सागर ने उस पर घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से अपने दो अन्य अज्ञात साथियों के साथ मिलकर फायर किया। इसमें वह बाल बाल बच गया। 
दूसरी तरफ विपक्षी युवक सागर ने बताया करीब एक माह पूर्व कुछ युवकों से उनकी कहासुनी हो गयी थी। उक्त मामले में एक सप्ताह पहले रोहताश ने समझौते के लिए उन्हें और विपक्षी युवक को बुलवाया था। इसमें वहां पर समझौता न होकर दोनों पक्षों में फिर कहासुनी हो गई। इसी रंजिश को लेकर विपक्षी ने उनके घर में घुसकर उसे मारपीट कर घायल किया और फायरिंग भी की।
विज्ञापन
इस कारण थाने में देर रात तक गहमा गहमी का माहौल बना रहा। दूसरी तरफ पुलिस क्षेत्राधिकारी श्वेताभ पांडेय अौर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने कहा जांच के बाद ही कार्रवाई की जा सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें