फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत के बाद यात्री शेड़ में घुसा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बालैनी। मेरठ-बागपत हाईवे पर दत्तनगर मोड़ के समीप मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक में टक्कर हो गई। जिससे बेकाबू होने के बाद ट्रक हाईवे किनारे बने यात्री शेड में घुस गया। जिसके बाद मजदूर भाग निकले और पुलिस ने जेसीबी से क्षतिग्रस्त ट्रक को हटवाया।
दत्तनगर गांव निवासी 30-35 मजदूर बुधवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर सिंघावली अहीर गांव के खेतों में काम करने जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली मेरठ-बागपत हाईवे पर दत्तनगर मोड़ के पास पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक से हो गई। जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित हो गया और हाईवे किनारे बने यात्री शेड में घुस गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जानकारी होने पर पुलिस बालैनी पुलिस ने जेसीबी बुलाकर यात्री शेड से ट्रक को निकाला। गमीनत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें