फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने किया सीएचसी का निरीक्षण, कोल्ड चेन व वैक्सीन के रख-रखाव की स्थिति देखी

विज्ञापन
बागपत सीएचसी में निरीक्षण करती लखनऊ से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। लखनऊ से आई चिकित्सकों की टीम ने बुधवार को बागपत सीएचसी का निरीक्षण किया। टीम ने सीएचसी पर कोल्ड चेन का निरीक्षण कर वैक्सीन के रखरखाव की व्यवस्था देखी और सीएचसी प्रभारी डॉ. विभाष राजपूत से जानकारी ली। टीम ने सीएचसी परिसर का भी निरीक्षण किया। टीम बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय में कोल्ड चेन का निरीक्षण करेगी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि बुधवार को शासन स्तर से डॉ. मनोज शुक्ला व केंद्र से गठित दो सदस्यीय चिकित्सकों की टीम में राजस्थान से डॉ. अनिल सिंह बघेल और गुजरात से डॉ. अजय परमार बागपत पहुंचे। चिकित्सकों की टीम ने बागपत सीएचसी का निरीक्षण कर सीएचसी अधीक्षक से कोल्ड चेन और वैक्सीन के रखरखाव के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने सीएचसी परिसर का भी निरीक्षण किया और अस्पताल में आने वाले मरीजों से जानकारी ली। टीम ने सीएचसी में चल रहे कोरोना टीकाकरण कक्ष का निरीक्षण कर वहां तैनात स्वास्थ्यकर्मियों ने टीकाकरण संबंधी जानकारी ली। टीम बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय में बनाए गए कोल्ड चेन कक्ष का निरीक्षण कर वैक्सीन के रखरखाव के बारे में जानकारी लेगी। इस मौके पर सीएचसी का संपूर्ण स्टॉफ मौजूद रहा। उन्होंने बताया कि सीएचसी पर टीम को सभी व्यवस्था सही मिली। बृहस्पतिवार को टीम सीएमओ कार्यालय में कोल्ड चेन का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें