-बावली गांव के शिव मंदिर में चल रहा है मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम
फोटो संख्या 10
बड़ौत। बावली गांव की पट्टी देशू स्थित शिव मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
पंडित राकेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में चल रहे कार्यक्रम मेें सुबह के समय काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे, जहां पर शिव के जयघोष एवं हर-हर महादेव के नारों से क्षेत्र गुंजायमान हो गया। इस दौरान पंचांग पूजन, जलाधिवास, अन्नाधिवास, पुष्पाधिवास का कार्यक्रम वेद मंत्रों के साथ संपन्न हुआ। पंडित राकेश मिश्रा ने कहा कि जो भी सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करता है, उसकी मनोकामना पूरी होती है। मनुष्य को संकट आने के बाद ईश्वर की याद आती है, जबकि हकीकत यह है कि सुख मिलने पर मनुष्य ईश्वर को भूल जाता है। हमेशा भगवान शिव का जाप करते रहना चाहिए। इससे संकट दूर हो जाते हैं।