फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बड़ागांव के खिलाड़ियों ने आर्म्स रेसलिंग में जीते स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर 23केएआर 3
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव के रहने वाले दो खिलाड़ियों ने कासगंज में आयोजित आर्म्स रेसलिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीते हैं। उनका गांव वापस लौटने पर परिजनों व ग्रामीणों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

कासगंज में 20-21 मई को यूपी स्टेट आर्म्स रेसलिंग प्रतियोगिता हुई, जिसमें बड़ागांव के रहने वाले खिलाड़ी शिवा शर्मा और हर्ष त्यागी ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखा जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। अच्छे प्रदर्शन के आधार पर दोनों खिलाड़ियों का नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया। मंगलवार को गांव वापस आने पर परिजनों और ग्रामीणों ने विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत कर उज्जवल भविष्य की कामना की। ग्राम प्रधान दिनेश त्यागी, प्रमोद त्यागी, ब्रजपाल त्यागी, बिट्टू त्यागी, कन्नू त्यागी, बिटटू शर्मा, राजकुमार शर्मा, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें