फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फैक्टरियों में यूरिया का प्रयोग रोकने को टीम ने छापा मारा

विज्ञापन
बड़ौत ​स्थित एक फेक्ट्ररी में जांच करते जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद सिंह । स्रोत:कृ​षि विभाग
विज्ञापन
बागपत। जिले की फैक्टरियों में किसानों को दिए जाने वाले यूरिया का प्रयोग करने की सूचना पर अधिकारियों ने छापा मारा। उन्होंने फैक्टरियों में जांच की।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने जिले में तीन टीम का गठन किया था। इसके बाद मंगलवार को बागपत में उप निदेशक कृषि दुर्विजय सिंह, उपायुक्त उद्योग अर्चना तिवारी, नायब तहसीलदार रूबी यादव, बड़ौत में जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद सिंह, सहायक प्रबंधक उद्योग आशा, नायब तहसीलदार अतुल कुमार व खेकड़ा में अपर जिला कृषि अधिकारी अंकुर सिंह, सहायक प्रबंधक उद्योग नेहा, नायब तहसीलदार मोनिका यादव ने 14 फैक्टरियों में छापा मारा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सभी फैक्टरियों में सामान बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला यूरिया ही मिला। बताया कि कुछ फैक्टरी संचालक किसानों से यूरिया खरीदने के बाद ग्रीस, प्लाईवुड, रंग बनाने में इसका प्रयोग करते हैं। लेकिन जिले में ऐसा कुछ नहीं मिला। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी ने किसानों से ब्लैक में यूरिया खरीदा तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें