बागपत। मोहल्ला मुगलपुरा में पिछले दिनों हुई दो पक्षों की भिड़ंत में भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक समेत 14 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जिसमें पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
मोहल्ला मुगलपुरा में रहने वाली रूबी ने बताया कि उन्होंने नगर पालिका के चुनाव में रालोद के प्रत्याशी का समर्थन किया। जिसको लेकर पड़ोसी डाॅ. शराफत अली पक्ष उनसे रंजिश रखने लगा। जो भाजपा में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला संयोजक है। आरोप लगाया कि 21 अगस्त की शाम घर के बाहर खड़े उसके जेठ दिलशाद पर दूसरे पक्ष ने लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। जिसमें पुलिस ने आरोपी डाॅ. शराफत अली, आशु, शकील, सीनू, इरशाद, बाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
उधर, दूसरे पक्ष के शकील अहमद ने महिलाओं के साथ मारपीट और धारदार हथियार से हमला, कुंडल लूटने का आरोप लगाया। जिसमें पुलिस ने दिलशाद, मोहम्मद, सुहेल, आसिफ, रूबी और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।