फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में हर्षित और वंशिका की टीम रही विजेता

विज्ञापन
बागपत क्रीड़ा हॉल में आयोजित हॉकी के ट्रायल में भाग लेते खिलाड़ी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के पैरामाउंट पब्लिक स्कूल में खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं में बालिका वर्ग में सलोनी और बालक वर्ग में लक्षित ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के उपरांत विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक विजेंद्र सिंह व प्रधानाचार्य शक्ति सिंह ने किया। स्कूल के प्रबंधक ने छात्रों को प्रतियोगिता में खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। स्कूल में हुई दो सौ व 15 सौ मीटर की सीनियर बालिका वर्ग की दौड़ में सलोनी, सौ मीटर दौड़ भूमि, चार सौ मीटर दौड़ में अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सीनियर बालक वर्ग की सौ मीटर दौड़ में लक्षित, दो सौ मीटर में लवी, 400 मीटर में आयुष और 1500 मीटर दौड़ में हर्षित पहले स्थान पर रहा। शतरंज में अविरल मानव और बालक वर्ग की कबड्डी हर्षित की टीम विजेता रही। बालिकाओं की कबड्डी में वंशिका की टीम विजेता रही। सीनियर बालक वर्ग की खो-खो में आयुष और बालिका वर्ग की खो-खो युवी की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें