फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता में खेड़की की टीम जीती

विज्ञापन
बागपत के हरचंदपुर गांव में नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित क्रिकेट मैच में भाग लेते खिलाड़ी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। कौमी एकता दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र की ओर से चौधरी चरण सिंह स्टेडियम हरचंदपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में पांच टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

केंद्र के जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी ने खिलाड़ियों को कौमी एकता की शपथ दिलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पैरा ओलंपियन संजय चौधरी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में नैथला, बागपत, गौरीपुर जवाहरनगर, खेड़की और रमाला की टीम ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेकडक़ी और गौरीपुर की टीम के बीच खेला गया। इसमें खेड़की की टीम ने गौरीपुर की टीम को तीन विकेट से हराकर प्रतियोगिता जीती। प्रतियोगिता के उपरांत विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। मौके पर आंचल श्योराण, साहिल, अमन कुमार व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें