फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38वें दिन भी हाईवे पर जारी रहा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नए कृषि कानून के विरोध में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर 38वें दिन भी धरना जारी रहा। इस दौरान थांबेदार चौधरी ब्रजपाल सिंह ने कहा कि जब तक सरकार नए कृषि कानून को वापस नहीं लेती, तब तक यह धरना जारी रहेगा। कहा कि 26 जनवरी की परेड में शामिल होने के बाद क्षेत्र का किसान वापस धरने में शामिल होगा। इस दौरान 26 जनवरी की परेड में शामिल होने जा रही ट्रैक्टर रैली को थांबेदार ब्रजपाल सिंह, चौगामा चौधरी कृष्णपाल राणा, चौबासी खाप चौधरी सुभाष चौधरी, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट जयवीर सिंह तोमर, रालोद नेता विश्वास चौधरी, किसान नेता सवित मलिक, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, आचार्य बलजोर सिंह आर्य, विक्रम आर्य, मास्टर सुरेश राणा, रामकुमार चेयरमैन आदि ने क्षेत्र के बावली, मलकपुर, बड़ौली, लुहारी, कोताना, जागोस, वाजिदुपर, गुराना, लौहड्डा, बरवाला, छपरौली, रमाला, किरठल, बिजरौल, बामनौली, चौगामा क्षेत्र से आने वाली ट्रैक्टर रैली को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर दिल्ली रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें