फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आंधी ने गिराई बिजली...16 लाख लोगों की उड़ाई नींद

Fri, 23 May 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बालैनी के परशुराम खेड़ा मंदिर में आंधी आने के दौरान क्षतिग्रस्त हुआ यात्री शेड। संवाद
विज्ञापन
बागपत। यहां बुधवार देर शाम आई आंधी तथा बारिश ने ऊर्जा निगम पर बिजली गिरा दी। रातभर जिला अंधेरे में डूबा रहा तो दूसरे दिन बृहस्पतिवार शाम तक भी सभी गांवों तथा कस्बों की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। खंभे एवं लाइनों के टूटने तथा ट्रांसफार्मरों के क्षतिग्रस्त होने से ऊर्जा निगम को आठ करोड़ रुपये की चपत लगी तो बिजली नहीं मिलने से 16 लाख लोगों की नींद उड़ी रही।
विज्ञापन

आंधी से जिले के 32 केवी क्षमता के सभी 82 उप केंद्रों पर ब्रेकडाउन आ गया। इन उप केंद्रों को 132 केवी क्षमता के उप केंद्रों से बिजली मिलनी बंद हो गई, क्योंकि जगह-जगह खंभे तथा लाइनों के तार टूट गए। खंभों के टूटने से दर्जनों ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गए। औद्योगिक क्षेत्र बागपत में भी कई बिजली के खंभे तथा लाइनें टूट गई। बागपत शहर में कृष्णा एंक्लेव, बागपत बाईपास, दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पाली गांव के पास, सिसाना, गौरीपुर, निवाड़ा, काठा, नैथला और सरूरपुरकलां समेत जिलेभर में खंभे तथा लाइनें क्षतिग्रसत हो गई।
बुधवार को रातभर सभी 281 गांवों तथा नौ नगर निकायों में बिजली आपूर्ति ठप होने से 16 लाख लोग परेशान रहे। हालांकि ऊर्जा निगम के कर्मचारी ब्रेकडाउन अटेंड कर बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए जुझते रहे।
विज्ञापन

दूसरे दिन बृहस्पतिवार की शाम तक 33 केवी के 32 उप केंद्रों से संबंधित क्षेत्रों को बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। ऊर्जा निगम को भी आठ करोड़ रुपये की चपत लगी है। नुकसान और बढ़ सकता है, क्योंकि नुकसान के आंकलन का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें