फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत महोत्सव में गूंजे देश भक्ति के तराने

विज्ञापन
बागपत के एसपीआरसी कालेज में आयोजित प्रतियोगिता में गीत प्रस्तुत करती छात्रा अंजली - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत/खेकड़ा। शिक्षण संस्थाओं में आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा महोत्सव को संयुक्त रूप से मनाया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं ने विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। देश भक्ति के तराने भी गूंजे।
विज्ञापन

बड़ौत के जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉल्ेज में कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ अनीता जैन ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। वंदेमातरम् का गान किया गया। छात्राओं ने रंगोली और पोस्टर के माध्यम से आजादी का अमृत महोत्सव तथा चौरी-चौरा महोत्सव से संबंधित स्लोगन, आकृतियां, संदेश तैयार किए। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ग्रुप नंबर पांच, द्वितीय स्थान पर ग्रुप नंबर तीन व तृतीय स्थान पर ग्रुप नंबर एक रहा। पोस्टर प्रतियोगिता में छात्रा रिया तंवर प्रथम, शिखा तोमर द्वितीय, फरीन तृतीय रही। इस अवसर पर वंदना शर्मा, शिवानी, डॉ. उमा, अनुराधा, लक्ष्मी, मेघा जैन, राजेश कुमार जैन, अक्षत कुमार शामिल रहे। उधर, खेकड़ा के महामना मालवीय डिग्री कालेज में देश प्रेम पर आधारित मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार तोमर ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होने छात्र-छात्राओं को 1857 की क्रांति में मेरठ क्षेत्र के योगदान की जानकारी दी। राष्ट्रीय भावना के साथ देश के प्रति समर्पित रहने को कहा। देश की आजादी विषय पर निबंध प्रतियोगिता भी हुई। डॉ. भवानी रामचंद्रन, डॉ. सुनील धीमान, डॉ. जगदीश कुमार, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. शैलेंद्र तोमर आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें