फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पिता ने नहीं, बेटे ने की थी बैंक प्रबंधक के भाई की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। मुकीमपुरा गांव में मंगलवार रात में अनिल निवासी टियावा उर्फ इटावा जिला मुजफ्फरनगर की हत्या अरविंद ने नहीं, उसके बेटे निखिल ने क्रिकेट बैट से सिर पर वार करके की थी।
विज्ञापन

बेटे को बचाने के लिए अरविंद ने हत्या का आरोप अपने ऊपर ले लिया था, लेकिन अनिल के साथ आए दोस्त वीशू ने पुलिस को सच्चाई बता दी। पुलिस ने निखिल को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त क्रिकेट बैट बरामद कर लिया है।
मुजफ्फरनगर जिले के टियावा उर्फ इटावा गांव निवासी सुनील ने बताया कि उसका भाई अनिल अपने दोस्त वीशू निवासी खाखरोबार बुढ़ाना के साथ मुकीमपुरा गांव में बड़े भाई किरणपाल की ससुराल आया था। वहां पर अपनी भाभी सविता की चचेरी बहन से बातचीत करने लगा, तभी वहां पर सविता का चचेरा भाई निखिल आ गया और दोनों को बात करते देख आग बबूला हो गया। गुस्से में निखिल ने क्रिकेट बैट उठाकर अनिल के सिर पर मार दिया।
विज्ञापन

इससे अनिल की मौत हो गई। वहां खड़े वीशू को भी अपने घर में कमरे में बंद कर आरोपी भाग गया। पुलिस के आने के बाद वीशू वहां से निकला और उसने घटना के बारे में बताया। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी निखिल को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त क्रिकेट बैट बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें