फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ागांव मे मार्ग पर लगा संकेतक बोर्ड दे रहा है दुर्घटनाओं को न्योता

विज्ञापन
बडागांव मे ईपीई के पास मार्ग पर झुका संकेतक बोर्ड - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
बड़ागांव में मार्ग पर लगा संकेतक बोर्ड दे रहा हादसे को न्योता
विज्ञापन

खेकड़ा। क्षेत्र के बड़ागांव में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के पास जैन मंदिर मार्ग पर लगा संकेतक बोर्ड दुर्घटना को न्योता दे रहा है। संकेतक बोर्ड कभी भी टूटकर वाहनों पर गिर सकता है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से संकेतक बोर्ड को ठीक कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बड़ागांव में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के पास प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर पर जाने वाले मार्ग पर वाहनों के लिए लगा संकेतक बोर्ड पिछले दिनों आई आंधी में क्षतिग्रस्त हो गया था। अब संकेतक बोर्ड मार्ग पर गिरने को तैयार है। कभी भी गुजरने वाले वाहनों पर गिर सकता है। ग्राम प्रधान दिनेश त्यागी, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र त्यागी, रूपक त्यागी, प्रदीप कुमार, संदीप आदि ने उपजिलाधिकारी से संकेतक बोर्ड को जनहित में दुरुस्त कराने की मांग की है। उपजिलाधिकारी अजय कुमार का कहना है कि जल्दी ही बोर्ड को दुरुस्त कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें