फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में चमके बड़ौत के शूटर, स्वागत

Sun, 26 Jun 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
बड़ौत के वीर शाहमल क्लब में विजेता शूटरो को सम्मानित करते कोच। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ में हाल ही मेें संपन्न हुई आरके शूंटिग चैंपियनशिप में वीर शाहमल रायफल क्लब बड़ौत के शूटरों का दबदबा रहा। अच्छे प्रदर्शन के आधार पर क्लब के शूटर अंकुर राणा चैंपियन ऑफ चैंपियन बने। इसके अलावा कई अन्य शूटरों ने भी कई पदक हासिल किए। शनिवार को क्लब पहुंचने पर विजेता शूटरों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। 
विज्ञापन


स्वागत समारोह का शुभारंभ क्लब के संस्थापक मास्टर मांगेराम तोमर व कोच रवि कुमार जाटव ने निशाना साधकर किया। कोच रवि कुमार जाटव ने बताया कि मेरठ में 18 से 22 जून तक आरके शूंटिग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था, जिसमें क्लब के शूटर अंकुर राणा 367/400 अंक प्राप्त कर चैंपियन ऑफ चैंपियन बने।

जबकि, 10 मीटर एयर पिस्टल आईएसएसएफ सीनियर मैन में अंकुर प्रजापति ने 545/600 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक, 10 मीटर एयर पिस्टल एनआर सीनियर पुरुष वर्ग में अक्षय राणा ने रजत, शांतुन दहिया ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जबकि, दिव्यांग नीरज शर्मा ने एयर पिस्टल वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 
विज्ञापन


स्वागत करने वालों में संस्थापक मास्टर मांगेराम तोमर, कोच रवि जाटव, शौर्य तोमर, वीशू, सोनी, अंकुर, विकास, कृष्णपाल, वीर चौहान, उमंग आर्य, सौरभ, आकाश पंवार, विशाल चौहान शामिल रहे।

उधर, पृथ्वी रायफल क्लब बड़ौत पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इसमें क्लब के नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट शूटर दीपक का एयर फोर्स मेें चयन होने पर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत व हर्ष जताने वालों अमित राणा, अक्षय कुमार, दीपक सरोहा, विपिन राणा, आशीष तोमर, नितिन धनकड़, छोटू, सचिन तोमर, नीटा पहलवान, यशवीर तोमर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें