फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: परीक्षा केंद्र बनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शुरू की प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रधानाचार्य 25 सितंबर तक वेबसाइट पर करेंगे ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन

-20 नवंबर तक ली जाएगी आपत्ति, 28 नवंबर तक निर्धारित किए जाएंगे परीक्षा केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बोर्ड परीक्षा में परीक्षा केंद्र बनाने के लिए परिषद ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रधानाचार्य 25 सितंबर तक परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करेंगे। परीक्षा केंद्रों के लिए 20 नवंबर तक आपत्ति दर्ज की जाएंगी और जनपदीय समिति आपत्तियों का निस्तारण कर 28 नंवबर तक केंद्रों का निर्धारण करेंगी।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण, नकलविहीन कराने के लिए परिषद ने तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड की सचिव भगवती सिंह ने जिन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया जाना है, उनके प्रधानाचार्य को 25 सितंबर तक परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने के निर्देश दिए हैं। प्रधानाचार्य विद्यालय में उपयुक्त संसाधन का विवरण भी वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। केंद्रों की जांच के लिए जिलाधिकारी के स्तर से तहसील स्तरीय समिति का गठन कर 30 सितंबर तक जियो लोकेशन अपलोड कराई जाएगी। 15 अक्तूबर तक विद्यालयों का भौतिक सत्यापन करने के उपरांत 20 अक्तूबर तक सत्यापन की रिपोर्ट अपलोड की जाएगी। दो नवंबर तक छात्र संख्या के आधार पर केंद्रों का निर्धारण कर वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। छह नवंबर तक परीक्षा केंद्रों की सूची का प्रकाशन कर आपत्तियां मांगी जाएंगी। 11 नवंबर तक आपत्तियों का निस्तारण जनपदीय समिति के अनुमोदन की आख्या वेबसाइट पर अपलोड कराई जाएगी। 20 नवबर तक परीक्षा केंद्राें की त्रुटियों और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा और 28 नवंबर तक परीक्षण के उपरांत केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें