फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पौने दस बजे तक बंद था विद्यालय, दोबारा भी मिली खामियां

Sun, 25 Aug 2024 03:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक के निरीक्षण में पौने दस बजे तक आदर्श वैदिक इंटर काॅलेज बंद मिला। इसके बाद दोबारा पहुंचे तो विद्यालय के प्रधानाचार्य बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले। विद्यालय में मिले शिक्षक विद्यार्थियों का विवरण नहीं दे पाए। उन सभी को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक ओंकार नाथ, वित्त एवं लेखाधिकारी ने आदर्श वैदिक इंटर काॅलेज दाहा का 14 मई को निरीक्षण किया गया था। पौने दस बजे तक भी विद्यालय बंद मिला था। इसके बाद कई शिक्षक पहुंचे तो पता चला कि कार्यवाहक प्रधानाचार्य राकेश कुमार राणा, सहायक अध्यापक संजय कुमार गौतम, सहायक लिपिक अजय कुमार अनुपस्थित थे।
प्रधानाचार्य बिना किसी सूचना के चिकित्सीय अवकाश पर चले गए। किसी भी शिक्षक के पास शिक्षक डायरी नहीं मिली। शिक्षक कैश बुक, बैंक पास बुक और फीस संबंधी कोई भी अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर पाए। इसके अलावा 16 अगस्त को दोपहर साढे 12 बजे फिर से विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सहायक अध्यापक विपुल सहरावत, गौरव राठी, परिचालक रमेश चंद अनुपस्थित मिले थे। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में विद्यार्थी नहीं मिले और सभी कक्ष बंद मिले।
विज्ञापन

विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य और शिक्षक कोई भी अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर पाए। जिस पर विद्यालय के पूरे स्टॉफ को 17 अगस्त को कार्यालय में सुनवाई के लिए बुलवाया गया था, मगर कोई भी शिक्षक उपस्थित नहीं हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्य को विद्यालय के सभी अभिलेख, शिक्षक एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति पंजिका, वेतन बिल पंजिका और दो साल में विद्यालय में विद्यार्थियों का नामांकन का ब्योरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने निर्देशों का पालन न करने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें