बड़ौत। सीएचसी में लाखों रुपयों की कीमत से बनी बीपीएचएल (ब्लॉक पब्लिक हेल्थ लैब) यूनिट शुरू हो गई है। अब मरीज खून से संबंधित सभी जांच यहां पर करा सकते हैं। उन्हें जिला अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से बड़ौत सीएचसी में 50 लाख रुपये से बीपीएचएल यूनिट का निर्माण कराया गया था। यूनिट में प्रयोगशाला के अलावा पंजीकरण कक्ष, पानी की निकासी, पेयजल की व्यवस्था, महिला और पुरुष मरीजों के लिए अलग-अलग शौचालयों का निर्माण कराया गया था। भवन का निर्माण पूरा होने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्माण का सत्यापन कराने के लिए विभाग की ओर से टीम का गठन किया गया था। टीम की ओर से सत्यापन कार्य पूरा हाेने के बाद एजेंसी ने स्वास्थ्य विभाग को भवन हैंडओवर कर दिया है। अब विभाग की ओर से यूनिट शुरु करने की तैयारी शुरु कर दी है। यूनिट शुरू होने पर सीएचसी पर आने वाले मरीजों को जिला अस्पताल की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी, क्योंकि खून से संबंधित सभी जांच मरीज यहां पर करा सकेगेें।
वर्जन- यूनिट के भवन का सत्यापन पूरा होेने के बाद एजेंसी ने भवन स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर कर दिया है। फिलहाल यूनिट शुरू हो चुकी है। - डॉ़ विजय कुमार, सीएचसी अधीक्षक