कालेज की छुट्टी होने के बाद बागपत के होली चौक से बारिश के बीच गुजरती छात्राएं
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। बुधवार दोपहर में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई।
पिछले दो दिन से यहां काफी गर्मी हो रही थी। उमस भरी गर्मी को देखते हुए बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही थी। दोपहर में अचानक मौसम बदल गया और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब आधा घंटा तक बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश होने से किसानों के लिए भी राहत रही, क्योंकि धान व गन्ने की फसल के लिए बारिश फायदेमंद है। कृषि वैज्ञानिक संदीप चौधरी का कहना है कि बारिश फसल के लिए काफी फायदेमंद है। सबसे ज्यादा धान व गन्ने की फसल को बारिश की जरूरत है और बारिश होने से किसानों को सिंचाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।