फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: किसानों की समस्याओं को लेकर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-11
विज्ञापन

नागल। दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर किसान समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ता दूसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे। धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर किसानों को धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। किसान को गन्ने का भुगतान नहीं मिल रहा है। फसलों में डालने वाली कीटनाशक दवाई लगातार महंगी होती जा रही है। फसल के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं लेकिन सरकार किसान हितैषी होने का ढोंग कर रही है। किसानों की समस्या तक सुनने के लिए धरने पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है। लेकिन वह जब तक समस्या का समाधान नहीं होता तब तक धरना चलता रहेगा। धरने पर मुख्य रूप से भूपेंद्र त्यागी, शाहनवाज, धीरज त्यागी, सुखबीर वालिया, सतीश त्यागी, अखलाक, अनिल स्वामी, काला मिस्त्री, असलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें