फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तीन चोरों को गिरफ्तार कर 51 मोबाइल, लैपटॉप किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। बिनौली रोड स्थित एब्रो एनीमल ब्रीडिंग रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन मुर्रा बुफेलो प्रोगेनी टेस्टिंग प्रोजेक्ट (एबीआरओ एमबीपीटी) के कार्यालय में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीन चोरों को गिरफ्तार कर इनके पास से 51 मोबाइल व एक लैपटॉप बरामद किया है। डॉ़ संदीप कुमार पांडेय ने मुकदमा दर्ज कराया था कि 13 सितंबर को शाम करीब साढ़े पांच बजे वह कार्यालय बंद कर गए थे। 15 सितंबर को कार्यालय खोला तो अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। कार्यालय से मोबाइल, लैपटॉप, कैमरा, डीवीआर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को निखिल निवासी चौधरी चरण सिंह विहार बड़ौत, सार्थक निवासी कुराला जिला मुजफ्फरनगर व रिहान निवासी झिझोंकर मेरठ को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 51 मोबाइल व एक लेपटॉप बरामद किया है। यह मोबाइल पशुपालकों को दिए जाते हैं, इसलिए वहां रखे गए थे। पुलिस के अनुसार तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें