फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन स्टेडियम में प्लास्टर की स्थिति मिली खराब, जांच कमेटी बनाने के निर्देश

विज्ञापन
छपरौली के मुकंदपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद डॉ सत्यपाल सिंह - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने की सिलाना क्लस्टर के निर्माण कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन

- गुणवत्तापूर्ण कार्य न करने पर कार्यदायी संस्था को कार्रवाई की चेतावनी
बागपत/छपरौली। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने ग्राम मुकुंदपुर में जन चौपाल आयोजित कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुअर्बन मिशन सिलाना कलक्टर के आठ गांवों में हुए विकास कार्यों की समीक्षा की। बासौली गांव में 3.30 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण किया। दीवार के प्लास्टर और रंगाई पुताई मानकों के अनुरूप न मिलने पर जांच कमेटी बनाने के निर्देश दिए।
बता दें कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुअर्बन मिशन के अंतर्गत ग्राम बासौली, मुकुंदपुर, शेरपुर, हलालपुर, सिलाना, चान्दनहेड़ी, लुहारा, बरवाला में शहरी सुविधाएं और वातावरण परिवर्तित तालाबों का सौंदर्यीकरण, शौचालय, बच्चों के खेलने के लिए मैदान, जोगिंग ट्रैक, स्कूलों का कायाकल्प, बच्चों का ओपन जिम, आंगनबाड़ी केंद्रों का सौंदर्यीकरण, स्कूलों में टाइल्स की व्यवस्था, ई-लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, पशु सेवा केंद्र के कार्य कराए जा रहे है। कुल परियोजना की लागत 107.665 करोड़ है। इसमें सीजीएफ 30 करोड़, कन्वर्जेंस पर 77.65 करोड़ रुपये खर्च कर गांव को शहरों की तर्ज पर बेहतर बनाया जाएगा। चांदनहेड़ी गांव में 33 करोड़ की लागत से बनने वाली आश्रम पद्धति के स्कूल के निर्माण के लिए जगह का चयन किया गया। शनिवार को निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्तापरक निर्माण कार्य समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गुणवत्ता के अनुरूप कार्य न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। सांसद ने सिलाना कलस्टर में आठ ग्रामों का हुए निर्माण कार्यों का स्थलीय भी निरीक्षण किया। कहा कि उत्तर प्रदेश के मात्र दस योजना का संचालन है और बागपत को इनका लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सांसद डॉ सत्यपाल सिंह व डीएम शकुंतला गौतम ने बासौली गांव में 3.30 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण किया। रंगाई-पुताई और दीवार पर प्लास्टर अच्छा नहीं होने पर डीएम ने सीमेंट की सैंपलिंग के लिए जांच कमेटी बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी हुबलाल, उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार, जिला उद्यान अधिकारी अरुण दिनेश, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप पाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका, जिला खादी ग्राम उद्योग अधिकारी अजय पाल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें