फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: छपरौली के लोगों ने कुएं को कब्जा मुक्त कराने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
-कलक्ट्रेट में पहुंचकर डीएम को पूर्व चेयरमैन व लोगों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। छपरौली कस्बे के पूर्व चेयरमैन व लोग कुएं को कब्जा मुक्त कराने के लिए कलक्ट्रेट में पहुंचे। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कब्जा हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

छपरौली कस्बे के पूर्व चेयरमैन संतोष सिंह, वीरेंद्र सिंह, रामधन, भीमा सिंह, अशोक, राज कंवार ने बताया कि कस्बे में 250 साल पुराना कुआं है और इसको कई साल पहले पक्का कराया था। अब इस कुआं पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। कुएं की करीब तीन वर्ग मीटर जमीन है और ऐसे में वहां कब्जा होने के कारण धार्मिक कार्यक्रम भी नहीं हो पाते हैं। यदि कोई विरोध करता है तो उनके साथ अभद्रता की जाती है। उन्होंने डीएम से शिकायत कर कुएं व जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने मामले पर जांच बैठा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें