खेकड़ा मे सडक पर लेटकर परिक्रमा कर मन्दिर में जाता शिव भक्त कांवड़़िया
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। शिवरात्रि पर्व पर कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्तों का तांता लगा रहा। कई कांवड़िये खेकड़ा की सीमा से करीब दो किमी लेटकर परिक्रमा करने के बाद मंदिरों में पहुंचे। मंदिरों में डाक कांवड़ की कई टीमें सम्मानित की गईं। मंदिरों में दिन भर भंडारे चलते रहे।
खेकड़ा के कुछ कांवड़िये पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद मंदिरों में जल लेकर पहुंचे। मोहल्ला औरंगाबाद, चक्रसेनपुर प्राचीन शिव मंदिर, अहिरान शिव मंदिर, गोगा मंदिर, सदाशिव शक्ति मंदिर, बाबा कालेसिंह मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर आदि में भंडारों का आयोजन हुआ। कई मंदिरों में डाक कांवड़ लाने वाले शिव भक्तों को सम्मानित किया गया। काठा मार्ग के जहारवीर गोगा जी मंदिर में हजारों लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर समिति के सूरजपाल, अन्तुयादव, चरणजीत, भीम सिंह, राजपाल, महेश, लक्ष्मण, दीपक, राजिन्द्र, सोनू, मुकेश, अमित, संजय, दिनेश, विरेंद्र धामा, सुखपाल धामा मौजूद रहे।