फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आरोपी की जगह भाजपा कार्यकर्ता को पकड़ लाए चौकी प्रभारी, लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
- भाजपा कार्यकर्ता ने एसपी से शिकायत कर चौकी प्रभारी पर पिटाई कर पिस्टल तानने का आरोप भी लगाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी होने पर हेवा गांव के रूपिन की जगह गांव के ही भाजपा कार्यकर्ता रूपिन को टांडा चौकी प्रभारी एसआई अनुज कुमार पकड़कर थाने ले आए। भाजपा कार्यकर्ता ने चौकी प्रभारी पर पिस्टल तानने और पिटाई करने का आरोप भी लगाया और एसपी से शिकायत की। इसकी जांच कराने पर एसआई की लापरवाही उजागर हुई तो एसपी सूरज कुमार राय ने चौकी प्रभारी अनुज कुमार को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

न्यायालय में तारीख पर नहीं आने पर रूपिन के गैर जमानती वारंट जारी कर दिए। आरोपी रूपिन की तलाश में जुटे पुलिसकर्मियों ने गड़बड़ी कर दी। एक सप्ताह पहले टांडा चौकी प्रभारी अनुज कुमार और अन्य पुलिसकर्मी हेवा गांव से वारंट वाले रूपिन की जगह भाजपा कार्यकर्ता रूपिन कुमार को पकड़कर थाने ले आए। रूपिन ने भाजपा नेताओं को इसकी जानकारी दी। इसके बाद थाने में हंगामा शुरू हो गया। इसकी शिकायत भाजपा नेताओं ने एसपी से कर दी। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि गैर जमानती वारंट के आरोपी की जगह भाजपा कार्यकर्ता को पकड़ने के मामले में एसआई की लापरवाही उजागर हुई। इसमें एसआई अनुज कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें