फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की निगरानी करते रहे एडीएम व अन्य अधिकारी

विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट सभागर स्थित कंट्रोल रूम में जानकारी लेते एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। पीईटी शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए शनिवार को प्रशासनिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। एडीएम प्रतिपाल चौहान ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। वह सीसीटीवी के सहारे परीक्षा केंद्रों की निगरानी करते रहे।
विज्ञापन

यहां सुबह की पाली में दस बजे और दूसरी पाली में दोपहर तीन बजे से परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, कलक्ट्रेट सभागार व जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से निगरानी की गई। एडीएम प्रतिपाल चौहान ने कलक्ट्रेट सभागार स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। उन्होंने वहां तैनात कंट्रोल रूम प्रभारी और सहायकों को निर्देश दिए। किसी भी केंद्र पर अनियमितता मिलने की जानकारी तुरंत दें। इस मौके पर जिविनि रवींद्र सिंह, कंट्रोल रूम प्रभारी मोनू, रोहित चौहान, छविराम यादव, जसविंद्र, रमन कुमार आदि मौजूद रहे।

परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते डीएम राजकमल यादव- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें