फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में अफसरों ने सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान दिवस में आई 103 में से 43 शिकायतों किया गया निस्तारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/दोघट। जिले के सभी थानों में आयोजित समाधान दिवस में आई 103 में से 43 शिकायतों का निस्तारण किया गया। दोघट थाने में एसपी नीरज कुमार जादौन ने जनसमस्याएं सुनी और वहां आने वाली शिकायतों का त्वरित गति से समाधान कराने के निर्देश दिए। ट्रांसफर होने के बाद भी मालखाने का चार्ज नहीं देने पर एसपी ने एचसीपी को फटकार लगाई।
विज्ञापन

बागपत में सीओ अनुज मिश्रा व अन्य अधिकारियों ने जनसमस्याएं सुनी। इसके अलावा चांदीनगर थाने में थानाध्यक्ष नितिन पांडे ने समस्याएं सुनी। चार में से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। कोतवाली बड़ौत और बिनौली थाने में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कोतवाली बड़ौत में इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल ने जनसमस्याएं सुनी। कुल 11 शिकायतें आई है, जिनमें से मौके पर पांच शिकायतों का निस्तारण हुआ। छह शिकायतों का संबंधित उपनिरीक्षकों को समय अवधि में निस्तारित करने के लिए कहा गया। बिनौली थाने में प्रभारी डीके त्यागी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान भूमि और नाली विवाद संबंधित 11 शिकायती पत्र आए, जिनमें से तीन समस्याओं का निस्तारण कराया गया। इस दौरान मोहित तोमर, वीरेंद्र कुमार, चकबंदी लेखपाल विक्की आदि उपस्थित रहे। खेकड़ा कोतवाली में समाधान दिवस में शनिवार को 16 फरियादी शिकायती पत्र लेकर पहुंचे। राजस्व और पुलिस की दस शिकायतों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि शेष छह शिकायत संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के लिए सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें