बागपत। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर रविवार को अफसरों ने कलक्ट्रेट परिसर में सफाई अभियान चलाया। जहां अफसरों ने स्वच्छता का संदेश दिया।
सीडीओ विद्यानाथ शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री ने हमेशा स्वच्छता को बढ़ावा दिया। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाने की अपील की। इससे पूर्व अधिकारियों ने विकास भवन के सभागार में राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान उपायुक्त एनआरएलएम बीबी सिंह, डीपीआरओ अमित त्यागी, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी तुलिका शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।