मांझे की चपेट में आने से घायल मुरसलीन
- फोटो : BAGHPAT
चाइनीज मांझे से युवक की गर्दन कटी, गंभीर रूप से घायल
बड़ौत। सोनीपत से शुक्रवार को बड़ौत आ रहे बाइक सवार की गर्दन में चाइनीज मांरा उलझने बाइक सवार गिर गया और उसकी गर्दन में गहरा घाव हो गया। गंभीर हालत में उसे पहले बड़ौत के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
घायल युवक मुरसलीन बड़ौत का ही रहने वाला है। वह शुक्त्रस्वार को सोनीपत एक अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार से मिलने गया था और हादसे के वक्त वह अपने दोस्त नफीस के साथ बाइक से बड़ौत आ रहा था। जब वह सरूरपुर व टयौढी गांव के बीच पहुंचा तो चाइनीज मांझा उसकी गर्दन में उलझ गया। वहां से गुजरने वाले लोगों ने उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गत वर्ष भी बावली गांव के पास चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, बाजवूद इसके नगर में खुलेआम चाइनीज मांझा बिक रहा है। नागरिकों ने चाइनीज मांझे पर रोक लगाने की मांग की है।