फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सांसद ने सबसे पहले मोदीनगर में कार्य को ऑनलाइन भेजे प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीआरडीए ने सांसद के ऑफलाइन मिले प्रस्ताव कर दिए थे वापस, अब ऑनलाइन भेजने शुरू किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीआरडीए से ऑफलाइन प्रस्ताव वापस भेजने के बाद अब सांसद डॉ़ राजकुमार सांगवान ने ऑनलाइन प्रस्ताव भेजने शुरू कर दिए हैं। सबसे पहले उन्होंने मोदीनगर क्षेत्र में 50 लाख से अधिक के दस कार्य कराने के लिए प्रस्ताव भेजे हैं। प्रस्ताव आने के बाद विभाग के अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रालोद सांसद डॉ़ राजकुमार सांगवान ने सांसद निधि से लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए ऑफलाइन प्रस्ताव बनाकर डीआरडीए को भेज दिए थे। जहां से प्रस्ताव को ऑनलाइन भेजने की बात कहकर फाइल को वापस कर दिया था। फाइल वापस लौटाने के एक माह बाद ऑनलाइन प्रस्ताव भेजे हैं। इनमें मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में कार्य कराने के लिए कार्यों को शामिल किया गया है। इसमें मोदीनगर के बेगमाबाद के वार्ड-11 में सामूहिक धर्मशाला का निर्माण कार्य पर 20 लाख 38 हजार, नौ मार्गों का निर्माण सहित अन्य कार्य कराने के लिए 30 लाख से अधिक का बजट प्रस्तावित किया है। सांसद के ऑनलाइन प्रस्ताव डीआरडीए को मिल गए हैं। प्रस्ताव मिलने के बाद फाइल को सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव को भेजा गया है। यह कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें