मांगो को लेकर धरना देती आंगनबाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खेकड़ा/बड़ौत। मांगों को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में आंगनबाड़ियों का धरना बृहस्पतिवार को 11 वें दिन भी जारी रहा। इसमें पवित्रा, सरोज, बबीता, संगीता, रेखा, सीमा, सुनीता, प्रिया, बेबी, छमा, सुनीता, कविता, कमलेश, सुमन, मीनाक्षी, उर्मिला, पूनम, अलका शर्मा, इंद्रा आदि मौजूद रही।
बड़ौत में महिला कर्मचारी आंगनबाड़ी संघ के तत्वावधान में बाल विकास परियोजना कार्यालय पर आंगनबाड़ियों का राज्य कर्मचारी घोषित करने आदि मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को भी धरना जारी रहा। सर्मिस्टा दांगी ने कहा उनका धरना तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी। सतबीरी, नीलम, बबीता, शशिप्रभा, संगीता, प्रतिभा, रेखा, मुकेश रही।