फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: झाडू लगाकर प्रभारी मंत्री ने शुरू किया स्वच्छता अभियान

Wed, 18 Sep 2024 03:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले के प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी ने मंगलवार को खेड़की गांव में झाड़ू लगाकर स्वच्छ भारत मिशन का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने पौधा लगाया और ग्रामीणों को सफाई के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन की दसवीं वर्षगांठ पर जिला अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ प्रभारी मंत्री ने किया और रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। इसके अलावा सफाईकर्मियों को किट वितरित कीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रदर्शनी का निरीक्षण कर गोदभराई की रस्म कराई। उन्होंने बच्चों को अन्नप्रासन संस्कार कराया। इस अवसर पर कलक्ट्रेट के सभागार में अधिकारियों को पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
- 2821 लाभार्थियों को गृह प्रवेश कराया
कलक्ट्रेट के सभागार में मंगलवार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर जिलेभर में छह माह में बनकर तैयार होने वाले 2821 आवासों में लाभार्थियों को गृह प्रवेश कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें