फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार बंद करने को लेकर व्यापारियों में विवाद, डीएम के पास तक पहुंचा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। व्यापारियों में बागपत का बाजार बंद करने को लेकर विवाद हो गया है। यह प्रकरण डीएम के पास तक पहुंच गया है। जहां कुछ व्यापारी मंगलवार को प्रतिष्ठान बंद कर रहे हैं। वहीं, कुछ शुक्रवार को दुकान बंद करने पर अड़े हैं। अब व्यापारियों ने डीएम से मिलकर शुक्रवार को बाजार बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पहुंचे व्यापारी रमेश कुमार, विक्की चौधरी, नितिन जैन, नौशाद, नदीम, सरताज, तनवीर, यूनुस आदि ने बताया कि बागपत का बाजार कई साल से शुक्रवार को बंद रहता है। यहां कुछ व्यापारियों ने अपना वर्चस्व कायम करने के लिए जबरन मंगलवार को साप्ताहिक बंदी शुरू करा दी है। दुकानदारों पर दबाव बनाया जा रहा है कि वे मंगलवार को प्रतिष्ठान बंद रखें। इस मामले में डीएम को ज्ञापन सौंपकर शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार बंदी जारी रखने की मांग की गई। वहीं, डीएम राजकमल यादव ने इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें