फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: करवाचौथ को लेकर बाजारों में रौनक,साड़ी की मांग बढ़ीा

Thu, 17 Oct 2024 04:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। करवाचौथ पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह है। महिलाएं बाजारों सें सोने-चांदी के आभूषण और कपड़े भी खरीद रही हैं। विशेष आर्डर भी आभूषण तैयार कराए जा रहे हैं। वहीं, सजने के लिए ब्यूटी पार्लर में एडवांस बुकिंग हो रही है।
विज्ञापन

पति की लंबी उम्र के लिए पत्नी करवाचौथ का व्रत रखती हैं। विवाहिताएं पर्व को लेकर उत्साहित हैं। 20 अक्तूबर को करवाचौथ मनाया जाएगा। महिलाओं ने संजने-संवरने के लिए बाजारों में सोने-चांदी के जेवरात और कपड़े खरीद रही हैं। सराफ सौरभ जैन ने बताया कि विवाहिताएं हाथ में पहने वाला मंगलसूत्र, सोने की चेन, कानों की बालियां और कोका खरीद रही हैं। मगर हाथ में पहने वाला मंगलसूत्र पहली पसंद हैं।
वहीं, करवाचौथ को लेकर संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति, कोताना रोड, बावली रोड स्थित कपड़ों की दुकानों पर खूब खरीदारी हो रही है। दुल्हन वाली साड़ी की मांग ज्यादा है, जिसकी कीमत पांच से आठ हजार रुपये शुरू होती है। इस साड़ी पर अलग तरह की कढ़ाई और मोती लगे हैं। इसके अलावा शरारा, लहंगा, प्लाजो, क्रॉप टॉप की साड़ियों की बिक्री बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें