फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार रहा बंद, लोग रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। संयुक्त व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन के व्यापारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर पूर्ण रूप से बाजार बंद रखा। इस दौरान लोगों को खरीदारी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नंदलाल डोगरा ने बताया कि सरकार से लॉकडाउन के दौरान टैक्स से छूट, ब्याज माफ करने, किसानों की भांति व्यापारियों के क्रेडिट कार्ड, बिजली के बिलों को माफ करने की मांग को लेकर प्रत्येक माह की 25 तारीख को बाजार बंद करने की घोषणा की थी। महामंत्री संजय रूहेला, विक्की चौधरी ने बताया कि पूर्व निर्धारित घोषणा के अनुसार बृहस्पतिवार को गांधी बाजार, शौकत मार्केट, बड़ा बाजार, सर्राफा बाजार पूर्ण रूप से बंद रहा। दवाई, सब्जी, दूध आदि आवश्यक जरूरत के सामानों की दुकानें खुली रहीं। पदाधिकारियों का कहना कि जब तक उनकी मांग मानी नहीं जाएगी, तब तक महीने की 25 तारीख को बाजार बंद रहेगा। बाजार बंद रहने से लोगों को खरीदारी करने में परेशानी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें