फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: धूप नहीं निकलने से ठंडक बढ़ी, कोहरे में रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोहरे और पाले के कारण कंपकंपी बढ़ गई है। ठंड के कारण लोगों की हालत खराब है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते रहे। वहीं कोहरे के कारण वाहन चालक भी रेंगते नजर आए और कोहरा छंटने के बाद वाहन चालक रवाना हुए।
विज्ञापन

सर्दी की तीव्रता लगातार बढ़ती जा रही है। ठंडी हवाओं, कोहरे और पाले के कारण लोगों की हालत खराब है। बुधवार को दिन भर धूप न निकलने से लोगों की समस्याएं और बढ़ गईं। ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। वहीं शहर के विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाए गए। सर्दी की तीव्रता लगातार बढ़ती जा रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार रुक गई और लाइट जलाकर सड़क किनारे वाहनों को खड़ा करना पड़ा। सुबह दस बजे के बाद जब कोहरा छंटा तो चालक अपने वाहन लेकर रवाना हुए। बुधवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सर्दी अभी बढ़ेगी और कोहरा भी रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें