फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस को जहर देकर मारने पर फूटा लोगों का गुस्सा, कोतवाली पर हंगामा

विज्ञापन
पशु को जहर देने पर बड़ौत कोतवाली में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते पशुपालक। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। मवेशियों को जहर देकर मारने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को विजय नगर के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि मोहल्ले में कुछ दिन से एक के बाद एक मवेशी की मौत हो रही थी। शक होने पर मोहल्लावासियों ने सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया। बुधवार को बाइक सवार एक युवक मोहल्ले में आया और मुस्तकीम पुत्र हुसैन की भैंस को जहर देकर मार दिया। इसकी भनक लोगों को लगी तो उन्होंने युवक को धर दबोचा और सीसीटीवी फुटेज देखी। युवक भैंस को जहर देते हुए दिखाई दिया। इस पर मोहल्लावासियों ने युवक की जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। आरोप लगाया कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप लगाया कि उक्त पकड़े गए युवक ने ही मोहल्ला निवासी कय्यूम, शालू की दो-दो व सोने की एक भैंस को जहर देकर मारा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो कोतवाली में अनशन शुरू करेंगे। प्रदर्शनकारियों में मोमीन, हरजाना, इमराना, सलमा, मेहराज, रिहाना, रविन्द्र, इकबाल शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें