फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में डेढ़ लाख रूपये न देने पर महिला को जान से मारने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दहेज में डेढ़ लाख रुपये न देने पर एक महिला को ससुराल पक्ष के लोगों ने जान से मारने का प्रयास किया। आक्रोशित मायके वालों ने पीड़िता के साथ कोतवाली पहुुंचकर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कांशीराम कॉलोनी निवासी कल्लू पुत्र करण सिंह ने अपने बेटी छवि की शादी वाजिदपुर गांव निवासी बिजेंद्र से सात साल पहले शादी की थी। शादी के दो-तीन साल तक सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद दहेज को लेकर विवाहिता को आए दिन प्रताड़ित किया जाने लगा। मायके वाले मांग भी पूरी करते रहे परंतु छह माह से ससुराल पक्ष के लोग दहेज में डेढ़ लाख रुपये मांगने को लेकर आए दिन मारपीट कर रहे। दो दिन पहले विवाहिता को कैमरे में बंद करके फांसी लगाकर मारने का प्रयास किया। पीड़ित किसी तरह मायके पहुंची। आरोप है कि कोतवाली में तहरीर दिए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। उधर, ससुराल पक्ष के लोग लगातार समझौते का दबाव बना रहे हैं। वहीं, सीओ युवराज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें